{"_id":"66416c6119bfce7a6d0ec623","slug":"govt-report-cost-of-499-projects-increased-by-rs-5-01-lakh-crore-out-of-total-1873-projects-779-are-delayed-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की रिपोर्ट: 499 परियोजनाओं की लागत 5.01 लाख करोड़ बढ़ी, कुल 1873 परियोजनाओं में से 779 देरी से चल रहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार की रिपोर्ट: 499 परियोजनाओं की लागत 5.01 लाख करोड़ बढ़ी, कुल 1873 परियोजनाओं में से 779 देरी से चल रहीं
Mon, 13 May 2024 06:57 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 13 May 2024 06:57 AM IST
सार
Govt Report: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, 1,873 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मूल लागत 26,87,535.69 करोड़ रुपये थी। अब इसके बढ़कर 31,88,859.02 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
रेल लाइन परियोजना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक के खर्च वाली 1,873 में से 449 परियोजनाओं की लागत मार्च, 2024 में तय अनुमान से 5.01 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। 779 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, 1,873 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मूल लागत 26,87,535.69 करोड़ रुपये थी। अब इसके बढ़कर 31,88,859.02 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। इससे पता चलता है कि इनकी लागत 18.65 फीसदी या 5,01,323.33 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा, अगर परियोजनाओं के पूरा होने की हालिया समय सीमा के हिसाब से देखें तो देरी से चल रही परियोजनाओं की संख्या कम होकर 567 पर आ जाएगी। 779 परियोजनाओं में से 202 एक से 12 महीने, 181 परियोजनाएं 13 से 24 महीने, 277 परियोजनाएं 25 से 60 महीने व 119 परियोजनाएं 60 माह से अधिक की देरी से चल रही हैं। 779 परियोजनाओं में विलंब का औसत 36.04 माह है।
विज्ञापन