{"_id":"66a521f1ab454bcc9e080fe2","slug":"govt-moves-two-bsf-battalions-from-odisha-to-terror-hit-jammu-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Centre Govt: आतंकी हमलों के मद्देनजर केंद्र का बड़ा फैसला, ओडिशा से दो हजार बीएसएफ कर्मी भेजे गए जम्मू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Centre Govt: आतंकी हमलों के मद्देनजर केंद्र का बड़ा फैसला, ओडिशा से दो हजार बीएसएफ कर्मी भेजे गए जम्मू
Sat, 27 Jul 2024 10:06 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:06 PM IST
सार
हाल के आतंकी हमलों के बाद सतर्कता बरतते हुए केंद्र सरकार ने ओडिशा से बीएसएफ की दो बटालियनों को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में भेजने का आदेश दिया है। इसमें दो हजार से अधिक बीएसएफ कर्मी शामिल हैं। इन्हें भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
आतंकी हमलों के मद्देनजर केंद्र का बड़ा फैसला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्रालय की तरफ से बीएसएफ को इस सप्ताह की शुरुआत में एक आदेश मिला है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने ओडिशा से दो हजार बीएसएफ कर्मियों को जम्मू क्षेत्र में भेजने का फैसला लिया है। इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा को मजबूत करना और बढ़ते खतरों का मुकाबला करना है। यह निर्णय जम्मू क्षेत्र में हाल ही में एक के बाद एक हुए आतंकी हमलों के बाद लिया गया है, जिसने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। ओडिशा में अब तक ये दोनों बटालियन नक्सल विरोधी अभियानों में लगी हुई थीं और अब वे आतंकवाद से प्रभावित जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करेंगी।
बीएसएफ महानिदेशक ने किया था राज्य का दौरा
सूत्रों के अनुसार, इन बलों की तैनाती से सरकार का इरादा आतंकी गतिविधियों से उत्पन्न जोखिमों को कम करना, क्षेत्र और इसके निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने 21 जुलाई को जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों का जायजा लिया था। इसके कुछ दिनों बाद केंद्र ने बीएसएफ तैनाती का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा के मलकानगिरी जिले से बीएसएफ की एक बटालियन और कोरापुट जिले से दूसरी बटालियन को वापस बुलाया जा रहा है।
सांबा और जम्मू-पंजाब सीमा के पास होगी तैनाती
सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के दोनों इकाइयों के जवानों के सांबा और जम्मू-पंजाब सीमा के पास तैनात होने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हाल ही में दिल्ली और जम्मू में हुई शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की दो बैठकों के बाद जम्मू में बीएसएफ की तैनाती को बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई। अधिकारी ने कहा, नक्सल विरोधी अभियान को तेज करने के लिए ओडिशा से बीएसएफ की दो बटालियनों को छत्तीसगढ़ भेजने का प्रस्ताव था, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इन इकाइयों को अब जम्मू भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इतने अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है बीएसएफ
बता दें कि बीएसएफ भारत के पश्चिमी हिस्से में जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगी 2,289 किलोमीटर से अधिक अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है। जम्मू क्षेत्र में इस सीमा का 485 किलोमीटर हिस्सा है, जो घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में करीब एक दर्जन बीएसएफ बटालियन तैनात हैं।
कश्मीर के बाद जम्मू पर आतंकियों की नजर
इस साल राजौरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, कठुआ और डोडा जिलों में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें 11 सुरक्षाकर्मियों और एक ग्राम रक्षा गार्ड सदस्य समेत 22 लोग मारे गए हैं। पिछले महीने कठुआ और डोडा जिलों में दो मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए थे।