फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt launches diabetes drug Sitagliptin, its combinations at Rs 60/pack of 10

Diabetes Drug: सरकार ने लॉन्च की मधुमेह की दवा सिटाग्लिप्टिन, कीमत होगी 60 रुपये प्रति पैक

Fri, 16 Sep 2022 06:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 16 Sep 2022 06:38 PM IST
सार

10 सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट टैबलेट 50 मिलीग्राम के एक पैकेट के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य 60 रुपये है, जबकि 100 मिलीग्राम सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट टैबलेट 100 रुपये में मिलेगी।

विज्ञापन
Govt launches diabetes drug Sitagliptin, its combinations at Rs 60/pack of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकार ने शुक्रवार को मधुमेह की दवा सिटाग्लिप्टिन और इसके संयोजन को 60 रुपये प्रति दस के पैक पर लॉन्च किया, जिसे जेनेरिक फार्मेसी स्टोर, जनऔषधि केंद्रों पर बेचा जाएगा। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने अपने जन औषधि केंद्रों में सिटाग्लिप्टिन के नए वैरिएंट और इसके संयोजन को शामिल किया है। 10 सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट टैबलेट 50 मिलीग्राम के एक पैकेट के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य 60 रुपये है, जबकि 100 मिलीग्राम सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट टैबलेट 100 रुपये में मिलेगी।

विज्ञापन


50 मिलीग्राम/500 मिलीग्राम की सिटाग्लिप्टिन और मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड गोलियों के संयोजन की कीमत दस के पैक के लिए 65 रुपये और 50 मिलीग्राम / 1000 मिलीग्राम की सिटाग्लिप्टिन मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट समान मात्रा के लिए 70 रुपये है। बयान में कहा गया है कि ये सभी वैरिएंट ब्रांडेड वैरिएंट की तुलना में 60 फीसदी से 70 फीसदी कम कीमत पर उपलब्ध हैं क्योंकि ये अन्य मेडिकल स्टोर्स पर 162 रुपये से 258 रुपये के प्राइस बैंड में उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


पीएमबीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि दधीच ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत टाइप 2 मधुमेह वाले वयस्कों में ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार के लिए आहार और व्यायाम के सहायक के रूप में सिटाग्लिप्टिन लॉन्च किया। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत देश भर में 8,700 से अधिक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं। बयान में कहा गया है कि ये केंद्र गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं, सर्जिकल उपकरण, न्यूट्रास्यूटिकल्स और अन्य उत्पाद बेचते हैं। वर्तमान में इन केंद्रों में 1,600 से अधिक दवाएं और 250 सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं, जो सेनेटरी पैड भी 1 रुपये प्रति पैड की कीमत पर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed