फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt issue advisory urge domestic help to take short break so neither employer nor employee get COVID 19

सरकार ने जारी की एडवाइजरी, घरेलू सहायकों को दी घर के अंदर रहने की सलाह

Thu, 18 Jun 2020 09:25 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 18 Jun 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Govt issue advisory urge domestic help to take short break so neither employer nor employee get COVID 19
लोगों के तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) जो स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करता है उसने कोरोना वायरस बीमारी के प्रकोप को देखते हुए शहरी मलिन बस्तियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें इन क्षेत्रों में रहने वाले हाउस हेल्पर (घरेलू सहायक) को काम से दो हफ्ते का ब्रेक लेने के लिए कहा गया है ताकि न तो उन्हें और न ही उनके नियोक्ताओं को संक्रमण हो।

विज्ञापन

एडवाइजरी में कहा गया है, ‘पड़ोस में हाउस हेल्पर के रूप में काम करने वाले किसी भी परिवार के सदस्य को दो सप्ताह की अवधि के लिए काम से छु्ट्टी लेने का अनुरोध करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि न तो नियोक्ता और न ही कर्मचारी को कोविड-19 का संक्रमण हो। यदि उन्हें काम पर जाने की आवश्यकता होती है तो उन्हें काम पर जाने से पहले और बाद में साबुन और पानी से हाथ धोने चाहिए।’
विज्ञापन



भारत के शहरी क्षेत्रों विशेष रूप से मलिन बस्तियों को विभिन्न सर्वेक्षणों में वायरस से सबसे ज्यादा चपेट में पाया गया है। एनसीडीसी की एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों को यह सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों की पहचान करनी चाहिए कि लोग निर्धारित समय के लिए होम क्वारंटीन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-खुलासा: कनाडा की लैब से चीन भेजे गए वायरस के जेनेटिक मैटेरियल, दो वैज्ञानिकों को हटाया

एडवाइजरी के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारी स्थानीय प्रतिनिधियों/ वार्ड सदस्यों के साथ होम क्वारंटीन में जाने की सलाह देने वालों की सूची साझा करेंगे। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो स्वयंसेवकों को इसके बारे में सूचित किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि सभी निवासियों को कम से कम 20 सेकंड के लिए लगातार हाथ धोने चाहिए और स्थानीय नेताओं को बीमारी से संबंधित अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार की जांच करने की जरूरत है।


यदि किसी इलाके में संक्रमण पाया जाता है तो केंद्र की कंटेनमेंट योजना को लागू किया जाए। दस्तावेज के अनुसार निवासियों को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए कहा गया है। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, ‘समुदायों के लिए अपर्याप्त आश्रय और भीड़ भाड़ कोविड-19 जैसी महामारी के संचरण में जोखिम कारक हैं। एक बड़ी आबादी के रूप में अनधिकृत कालोनियों और झुग्गी-झोपड़ी समूहों ने एक गंभीर मानवीय समस्या पैदा की है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा हालिया सेरोलॉजिकल सर्वे में शहरी बस्तियों में लगभग 1.89 प्रतिशत लोगों का सर्वेक्षण किया गया। वहीं शहरी क्षेत्रों में 1.09 प्रतिशत का सर्वेक्षण किया गया। इससे पता चलता है कि यहां सार्स-कोव-2 का संक्रमण तेजी से फैला है। सेरो सर्वेक्षण खून के नमूनों की जांच के जरिए किया जाता है ताकि खून में सार्स-कोव-2 के खिलाफ एंटीबॉडी की उपस्थिति का निर्धारण किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed