Copra: सरकार ने 2025 के लिए कोपरा की MSP 422 रुपये बढ़ाई, पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCEA ने लिया फैसला
Copra MSP: केंद्र सरकार ने कोपरा (नारियल) की अलग-अलग किस्मों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में अधिकतम 422 रुपये प्रति क्विंटल तक का इजाफा किया है। 2025 में नारियल का न्यूनतम समर्थन मूल्य अब 12100 रुपये प्रति क्विंटल तक होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट में 855 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विस्तार
#WATCH | Delhi: Union Cabinet today approved the Minimum Support Price for Copra for the 2025 season
विज्ञापन
Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "A series of decisions have been taken for the welfare of farmers. It reflects our commitment, the Prime Minister's commitment towards… pic.twitter.com/7gB1h6emQ6— ANI (@ANI) December 20, 2024
केंद्रीय नोडल एजेंसियां करेंगी कोपरा की खरीद
नारियल की खरीद करने के लिए नैफेड और एनसीसीएफ केंद्रीय नोडल एजेंसियां होंगी। नारियल की एमएसपी में कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर बढ़ोतरी की गई है। केरल और तमिलनाडु मिलियन कोपरा के प्रमुख उत्पादक हैं, जबकि बॉल कोपरा का उत्पादन मुख्य रूप से कर्नाटक में होता है। बता दें कि, उच्च एमएसपी न केवल नारियल उत्पादकों के लिए बेहतर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करेगा, बल्कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नारियल उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए खोपरा उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी करेगा।
Delhi: Union Cabinet today approved the Minimum Support Price for Copra for the 2025 season; Milling Copra- Rs 11,582 per quintal and Ball Copra-Rs 12,100 per quintal pic.twitter.com/008LuIbzsA
— ANI (@ANI) December 20, 2024
मिलिंग कोपरा और बॉल कोपरा की बढ़ी MSP
केंद्र सरकार की तरफ से ‘मिलिंग कोपरा’ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 420 रुपये से बढ़ाकर 11,582 रुपये प्रति क्विंटल किया गया। वहीं ‘बॉल कोपरा’ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 100 रुपये बढ़ाकर 12,100 रुपये प्रति क्विंटल किया गया। इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट में कुल 855 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।