{"_id":"6413048a75272f85e3049a2a","slug":"govt-has-approved-proposals-worth-over-rs-70000-crore-for-buying-weapon-systems-for-indian-defence-forces-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence: भारतीय बलों की बढ़ेगी ताकत, सरकार ने दी 70000 करोड़ रुपये के हथियार खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defence: भारतीय बलों की बढ़ेगी ताकत, सरकार ने दी 70000 करोड़ रुपये के हथियार खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी
Thu, 16 Mar 2023 05:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह(फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय रक्षा बलों के लिए विभिन्न हथियार प्रणालियों की खरीद के लिए 70,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इन प्रस्तावों में भारतीय नौसेना के लिए 60 मेड इन इंडिया यूटिलिटी हेलीकॉप्टर मरीन और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, भारतीय सेना के लिए 307 ATAGS हॉवित्जर, भारतीय तटरक्षक बल के लिए 9 ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्तावों की मंजूरी शामिल है। इतना ही नहीं, इन प्रस्तावों में भारतीय नौसेना के लिए एचएएल द्वारा निर्मित 60 यूएच समुद्री हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 32,000 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर भी शामिल है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने ब्रह्मोस मिसाइल, शक्ति ईडब्ल्यू सिस्टम और यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (समुद्री) को भारतीय नौसेना के लिए मंजूरी दे दी गई है। इसकी कीमत 56,000 करोड़ रुपये आएगी। भारतीय वायु सेना के लिए लॉन्ग रेंज स्टैंड-ऑफ वेपन को भी मंजूरी दी गई, इसे SU-30 MKI विमान पर एकीकृत किया जाना है।
विज्ञापन