फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   govt gives PTI 24-hour deadline to hand over 40 terrorists who have taken shelter at Imran Khan residence

Pakistan: इमरान के घर में 40 आतंकियों के छिपे होने का दावा; पुलिस ने की घेराबंदी, PTI को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 17 May 2023 04:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 17 May 2023 04:40 PM IST
सार

कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने इमरान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीटीआई प्रमुख एक साल से अधिक समय से सेना को निशाना बना रहे हैं। पीटीआई के शीर्ष नेतृत्व ने इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले हमले की योजना बनाई थी। इसका भी हमें पता चला है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को लाहौर में सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए गए हमले एक निर्धारित योजना के तहत किए गए थे।
 

विज्ञापन
govt gives PTI 24-hour deadline to hand over 40 terrorists who have taken shelter at Imran Khan residence
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री के लाहौर स्थित जमान पार्क आवास को पुलिस ने घेर लिया है। साथ ही पंजाब की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को आवास में  छिपे 40 आतंकवादियों को पुलिस को सौंप दे। पुलिस का दावा है कि इमरान खान के घर में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने लाहौर में कहा कि पीटीआई को इन आतंकवादियों को सौंप देना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो कानून अपना काम करेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी थी। सरकार को इसे लेकर कई विश्वसनीय खुफिया रिपोर्ट्स मिली थी। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट बहुत ही खतरनाक है। खुलासा करते हुए आमिर मीर ने कहा कि एजेंसियां जियो-फेंसिंग के जरिए इमरान खान के आवास में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने इमरान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीटीआई प्रमुख एक साल से अधिक समय से सेना को निशाना बना रहे हैं। पीटीआई के शीर्ष नेतृत्व ने इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले हमले की योजना बनाई थी। इसका भी हमें पता चला है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को लाहौर में सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए गए हमले एक निर्धारित योजना के तहत किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस को फ्रीहैंड- आमिर मीर
इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने नौ मई को हुए हमलों और हिंसक प्रदर्शनों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। साथ ही अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने आगजनी करने वालों से निपटने के लिए पंजाब पुलिस को फ्रीहैंड दिया है। उन्होंने कहा कि कोर कमांडर हाउस पर हमले के दौरान आगजनी करने वाले जमान पार्क के अंदर लोगों के संपर्क में थे। हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो आने वाले भविष्य के लिए मिसाल बन सके।  अंतरिम सूचना मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वालों पर सैन्य अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा।

मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है- इमरान खान
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने ताजा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने लाहौर वाले आवास से एक वीडियो के जरिए कहा कि पुलिस ने उनके घर को घेर लिया है। इस दौरान उन्होंने बीते सप्ताह अपनी गिरफ्तारी के बाद सरकारी एवं सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमले से खुद को और अपनी पार्टी को अलग करते हुए हिंसा की बुधवार को स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

वहीं, अपने संबोधन से पहले खान ने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने पंजाब की प्रांतीय राजधानी लाहौर में उनके घर को घेर लिया है। इसमें उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने लिखा कि मेरी अगली गिरफ्तारी से पहले शायद यह मेरा आखिरी ट्वीट है। पुलिस ने मेरे घर को घेर लिया है।


पीटीआई और सेना के बीच टकराव पैदा करने की साजिश
बाद में अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा कि सत्तारूढ गठबंधन उनकी पार्टी और प्रभावशाली सेना के बीच जानबूझकर टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहा है। सैन्य कानूनों के तहत उनके खिलाफ मामले दर्ज किये जा रहे हैं। पहले ऐसा कभी बिना जांच या स्वतंत्र जांच के नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अचानक तय कर लिया गया कि पीटीआई एक आतंकवादी संगठन है। बांग्लादेश के निर्माण से जुड़ी घटनाओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आज डर है कि पाकिस्तान विघटन के मार्ग पर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed