{"_id":"59ed02794f1c1bf3538b8b22","slug":"govt-draws-up-elaborate-plan-to-celebrate-sardar-patel-s-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल की जयंती मनाने के लिए सरकार ने बनाई बड़ी योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरदार पटेल की जयंती मनाने के लिए सरकार ने बनाई बड़ी योजना
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार ने देश भर में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती मनाने के लिए काफी विस्तृत योजना बनाई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
गृह मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले गृहमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाएंगे।
राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को भी डिजिटल प्रदर्शनी, चित्र प्रतियोगिताएं भी आयोजित करने के लिए कहा गया है। इस मौके पर रेलवे देश के 100 रेलवे स्टशनों पर पटेल के संदेश वाले होर्डिंग्स लगाएगा।
जबकि खेल मंत्रालय, नेहरू युवक केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण के 12 क्षेत्रीय केंद्रों की मदद से 623 जिलों में दौड़ आयोजित करेगा।
उल्लेखनीय है कि 31 अक्तबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है। पटेल का जन्म 31 अक्तूबर 1875 को हुआ था और 15 दिसंबर 1950 को उनका निधन हुआ था।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्रालय पटेल के जीवन पर विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन करेगा।
विदेश मंत्रालय भारतीय मिशनों में फिल्में दिखाएगा और पटेल पर प्रदर्शनी व चर्चाए आयोजित करेगा। इसी तरह मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य, इस्पात, पर्यटन मंत्रालय भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
राजनाथ ने राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों को लिखा पत्र
अधिकारी ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों को एकता, अखंडता और राष्ट्र की सुरक्षा मजबूत करने के सरकार के समर्पण के तौर पर पटेल की जयंती मनाने के लिए पत्र लिखा है। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, सरदार पटेल की जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर देश भर में मनाया जाएगा।
‘रन फॉर यूनिटी’ में चर्चित हस्तियां लेंगी भाग
राजधानी दिल्ली में नेशनल स्टेडियम से 1.5 किलोमीटर लंबी ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ शुरू होगी जिसमें पीवी सिंधू, मिताली राज और सरदार सिंह जैसी चर्चित हस्तियां भाग लेंगी। पिछले साल इस कार्यक्रम में करीब 15,000 लोगों ने भाग लिया था। इस साल प्रतिभागियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।