{"_id":"623efba894703421f7705acb","slug":"govt-considering-covid-19-vaccine-booster-dose-for-indians-travelling-overseas-for-edu-jobs-official-and-business-commitments","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: इन लोगों को भी कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक देने पर विचार कर रही सरकार, जानें अब किन्हें मिलेगा फायदा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: इन लोगों को भी कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक देने पर विचार कर रही सरकार, जानें अब किन्हें मिलेगा फायदा?
Sat, 26 Mar 2022 05:55 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 26 Mar 2022 05:55 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय ऐसे लोगों को बूस्टर डोज देने पर विचार कर रहा है जो रोजगार, खेल, शिक्षा को लेकर विदेश जाना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार जल्द ही शिक्षा, रोजगार, खेल और आधिकारिक या व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विदेश यात्रा करने वालों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक की अनुमति दे सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस बात पर भी चर्चा चल रही है कि क्या बूस्टर खुराक लेने वाले यात्रियों को निजी टीकाकरण केंद्रों पर खुराक लेनी चाहिए और इसके लिए भुगतान करना चाहिए। अभी स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक दी जा रही है।
विज्ञापन
रविवार से दोबारा शुरू हो रही हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
रविवार से दोबारा शुरू होने वाली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ विदेश मंत्रालय ने हाल ही में तीसरे/बूस्टर खुराक की आवश्यकता के मद्देनजर कुछ देशों द्वारा लागू किए जा रहे यात्रा प्रतिबंधों पर मंथन किया कि यह कैसे भारतीय यात्रियों की यात्रा को प्रभावित कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को यह भी पता चला है कि रोजगार के अवसरों, शैक्षिक उद्देश्यों या आधिकारिक/व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं आदि में भाग लेने के इच्छुक लोगों को एहतियाती खुराक को लेकर प्रशासन की अनुमति के संबंध में आवेदन भी मिले हैं।
विज्ञापन
नौकरियों के लिए विदेश जाने वालों को बूस्टर डोज पर विचार
इनके मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय सक्रिय रूप से उन लोगों के लिए कोविड वैक्सीन की बूस्टर/एहतियाती खुराक की अनुमति देने पर विचार कर रहा है जो नौकरियों के लिए विदेश यात्रा करना चाहते हैं, विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश चाहते हैं, खेल टूर्नामेंट में भाग लेना चाहते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किया गया है। खुराक की प्राथमिकता और सीक्वेसिंग मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार दूसरी खुराक दिए जाने की तारीख से नौ महीने पूरे होने पर आधारित होगा।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था
देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण पिछले साल 2 फरवरी से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण पिछले साल 1 मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए किसी रोग से पीडितों को टीके के साथ शुरू हुआ था। भारत ने पिछले साल 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया। इसके बाद सरकार ने पिछले साल 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वायरल बीमारी के खिलाफ टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का फैसला किया। टीकाकरण का अगला चरण इस साल 3 जनवरी से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू हुआ है।