फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt closely monitoring flood situation in Andhra, central team to visit state: Amit Shah

Andhra Pradesh: 'स्थिति की निगरानी कर रही सरकार, राज्य का दौरा करेगी केंद्रीय टीम', बाढ़ की स्थिति पर बोले शाह

Wed, 04 Sep 2024 10:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Sep 2024 10:10 PM IST
सार

Andhra Pradesh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की करीब से निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा, गृह मंत्रालय ने आज एक केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम का गठन किया है। जिसका नेतृत्व गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (आपदा प्रबंधन) करेंगे। 

विज्ञापन
Govt closely monitoring flood situation in Andhra, central team to visit state: Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया गया है, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। यह टीम बाढ़ प्रबंधन, बांध सुरक्षा और अन्य मुद्दों का आकलन करेगी और तत्काल राहत के लिए सिफारिशें करेगी।

विज्ञापन


बारिश और बाढ़ के कारण आंध्र प्रदेश में अभ तक बीस लोगों की मौत हो चुकी है। खासतौर पर विजयवाड़ा में काफी नुकसान हुआ है। वहीं, शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मोदी सरकार आंध्र प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की करीब से निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा, गृह मंत्रालय ने आज एक केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम का गठन किया है। जिसका नेतृत्व गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (आपदा प्रबंधन) करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और बाढ़ प्रबंधन, जलाशय प्रबंधन, बांध सुरक्षा का आकलन करेगी और तत्काल राहत के लिए सिफारिशें करेगी। बुधवार को आंध्र प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6.44 लाख हो गई है और 42,707 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एनटीआर, गुंटूर, बापातला, पालनाडु, कृष्णा, एलुरु और पश्चिम गोदावरी जिलों में अधिकारियों ने 63,894 परिवारों की पहचान की है, जिनके लिए आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाएगा। भिमवरम से लेकर गुडिवाड़ा तक हजारों एकड़ धान की फसलें जलमग्न हो गई हैं। गुडिवाड़ा और विजयवाड़ा के बीच बाढ़ से प्रभावित तालाबों जैसे लग रहे हैं। 

आंध्र प्रदेश में 3,312 किलोमीटर सड़कों को नुकसान पहुंचा है। 1.69 लाख हेक्टेयर में कृषि फसलों और 18,424 हेक्टेयर में बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed