{"_id":"5fc4b1dc3e9e3e398d68c670","slug":"govt-calls-all-party-meeting-on-december-4-to-discuss-covid-19-situation-pm-narendra-modi-will-chair-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की स्थिति को लेकर केंद्र सतर्क, चार दिसंबर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी सर्वदलीय बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना की स्थिति को लेकर केंद्र सतर्क, चार दिसंबर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी सर्वदलीय बैठक
Mon, 30 Nov 2020 02:20 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। कोरोना की स्थिति पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने चार दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 स्थिति पर चर्चा करने के लिए सभी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
Govt calls all-party meeting on December 4 to discuss COVID-19 situation: Sources
— Press Trust of India (@PTI_News) November 30, 2020
विज्ञापन
दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही तीन टीमों के साथ बातचीत की। उन्होंने जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड पुणे, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड हैदराबाद और हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के साथ वैक्सीन के विकास को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की इन टीमों के साथ चर्चा को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जानकारी दी है। पीएमओ ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने इन कंपनियों के कोविड-19 से निपटने के लिए वैक्सीन समाधान के साथ आने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीके के विकास के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों की क्षमता पर भी चर्चा की गई।'
कार्यालय ने आगे बताया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रियाओं और संबंधित मामलों के बारे में अपने सुझाव और विचार रखने को कहा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वे टीके के बारे में आम लोगों को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।'
बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री ने तीन वैक्सीन सेंटरों- जाइडस कैडिला, भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया था। इसके तहत प्रधानमंत्री अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे गए थे। उन्होंने कोरोना वायरस टीकों के विकास और निर्माण की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए इन शहरों का दौरा किया था।