फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt bans The Resistance Front proxy of Pakistan-based terror group Lashkar-e-Taiba

TRF Ban: सरकार ने आतंकी संगठन TRF पर लगाया प्रतिबंध, लश्कर कमांडर अबु खुबैब और शेख सज्जाद गुल आतंकवादी घोषित

Fri, 06 Jan 2023 12:34 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 06 Jan 2023 12:34 AM IST
सार

Ban On The Resistance Front: गृह मंत्रालय ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) पर प्रतिबंध लगाने के साथ इसके कमांडर शेख सज्जाद गुल को भी आतंकवादी घोषित किया है। इसके अलावा लश्कर कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ अबु खुबैब को भी आतंकवादी घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
Govt bans The Resistance Front proxy of Pakistan-based terror group Lashkar-e-Taiba
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

भारत सरकार ने आतंकवादी समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पर प्रतिबंध लगा दिया है। टीआरएफ पाकिस्तान आधारित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा समूह है। यह जम्मू-कश्मीर में कई लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को टीआरएफ पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की। साथ ही गृह मंत्रालय ने TRF के कमांडर शेख सज्जाद गुल को भी गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, टीआरएफ आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने, आतंकियों की भर्ती, आतंकियों की घुसपैठ और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ऑनलाइन माध्यम से युवाओं की भर्ती कर रहा है।
विज्ञापन


बता दें, टीआरएफ 2019 में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन के रूप में अस्तित्व में आया। लश्कर-ए-तैयबा 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों सहित कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। टीआरएफ भारत सरकार के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के युवाओं को उकसाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए दुष्प्रचार का सहारा ले रहा है। टीआरएफ की विध्वंसक गतिविधियों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने समूह को प्रतिबंधित संगठन घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने कहा कि शेख सज्जाद गुल द रेजिस्टेंस फ्रंट का कमांडर है और उसे गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम 1967 के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है। टीआरएफ की गतिविधियां भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए हानिकारक हैं। द रेजिस्टेंस फ्रंट के आतंकियों और सहयोगियों के खिलाफ भी बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं।

Image

इसके अलावा लश्कर कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ अबु खुबैब को आतंकवादी घोषित किया गया। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, अबु खुबैब जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह पाकिस्तान में रह रहा है। खुबैब लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्चिंग कमांडर के रूप में कार्य कर रहा है और उसका पाकिस्तान की एजेंसियों के साथ गहरा संबंध है। वह जम्मू क्षेत्र में लश्कर की आतंकवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने और तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खुबैब सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों, हथियारों, गोला-बारूद व विस्फोटकों की सप्लाई तथा आतंकवाद के वित्तपोषण में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed