फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt bans import of drones; provides certain exceptions

Ban on Import of Drones: सरकार ने ड्रोन के आयात पर लगाया प्रतिबंध, इन खास मामलों में ही दी गई छूट 

Thu, 10 Feb 2022 02:41 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 10 Feb 2022 02:41 AM IST
सार

अनुसंधान व विकास, रक्षा और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ड्रोन के आयात को प्रतिबंध से छूट दी गई है, लेकिन उचित मंजूरी लेनी होगी।
 

विज्ञापन
Govt bans import of drones; provides certain exceptions
ड्रोन - फोटो : social media

विस्तार

सरकार ने बुधवार को देश में ड्रोन के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत कुछ अपवादों के साथ विदेशी ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। अनुसंधान व विकास, रक्षा और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ड्रोन के आयात को प्रतिबंध से छूट दी गई है, लेकिन ऐसे आयात के लिए उचित मंजूरी की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ड्रोन घटकों के आयात के लिए किसी अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने विदेशी ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन

डीजीएफटी का बयान 
डीजीएफटी ने कहा, सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट अप)/सीकेडी (कंप्लीटली नॉक्ड डाउन)/एसकेडी (सेमी नॉक्ड डाउन) रूप में ड्रोन का आयात निषिद्ध है। खोज एवं विकास, रक्षा और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए मंजूरी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीयू, एसकेडी या सीकेडी फॉर्म में सरकारी संस्थाओं, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अनुसंधान एवं विकास संस्थाओं और ड्रोन निर्माताओं द्वारा ड्रोन के आयात की अनुमति दी जाएगी। यह संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से डीजीएफटी द्वारा जारी आयात प्राधिकरण के अधीन होगा।


रक्षा और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ड्रोन के आयात की अनुमति सीबीयू, एसकेडी या सीकेडी फॉर्म में दी जाएगी, जो संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से डीजीएफटी द्वारा जारी आयात प्राधिकरण के अधीन होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि मेड इन इंडिया ड्रोन को बढ़ावा देने के लिए, 9 फरवरी, 2022 से विदेशी ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंत्रालय अगस्त 2021 में उदार ड्रोन नियमों के साथ आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed