{"_id":"5ee2e40c8ebc3e43106ce2fd","slug":"governor-of-west-bengal-adviced-mamta-government-to-do-surgical-strike-against-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता सरकार से बोले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता सरकार से बोले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी
Fri, 12 Jun 2020 07:40 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आम लोगों के हित में राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने को कहा। उन्होंने कहा कि आबकारी समेत कुछ विभागों में भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है, इसलिए लोगों के हित में इसके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी है। उनका इशारा राज्य सरकार की ओर से जारी होने वाले टेंडरों को हर बार पसंदीदा ठेकेदारों को देने की ओर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके पास कई ऐसे अहम सुबूत आए हैं, जिससे पता चलता है कि पसंदीदा ठेकेदारों को ही सरकारी ठेके दिए जा रहे हैं। यह एक और घोटाले का प्रारूप है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को इससे सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कोरोना से मरने वाले लोगों के शवों के अंतिम संस्कार के तरीके पर नाराजगी जताई और कहा कि हर शव का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने गृह सचिव से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि बंगाल में कोरोना से अब तक 432 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9,338 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन