{"_id":"63fb3e172e17930465068963","slug":"governor-of-himachal-pradesh-and-sikkim-met-pm-narendra-modi-discussed-these-issues-updates-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के राज्यपाल ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के राज्यपाल ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Sun, 26 Feb 2023 04:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की। इसके अलावा सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
दवाओं की गुणवत्ता में विश्वास पैदा करने के लिए काम करने की जरूरत : मंडाविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को हैदराबाद में ड्रग्स: गुणवत्ता विनियम और प्रवर्तन पर आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के उद्घाटन अवसर पर संबंधित हितधारकों से बात की। उन्होंने कहा कि घरेलू और निर्यात बाजारों में भारतीय दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सा उपकरणों की गुणवत्ता में विश्वास पैदा करने की दिशा में काम करने की जरूरत है। हमें साबित करना होगा कि देश का औषधि नियामकीय तंत्र वैश्विक स्तर का है एवं त्रुटिहीन है और इसने समय और स्थान के क्रम में अपने स्तर को कायम रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों की विभिन्न एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं के उपभोग के लिए देश में निर्मित हो रही दवाओं की गुणवत्ता उच्चतम है। वे मानक वैश्विक विनिर्माण प्रोटोकॉल का पालन करती हैं।
विज्ञापन