{"_id":"5e24e0278ebc3e4ad23d28a4","slug":"governor-jagdeep-dhankhar-said-partha-chatterjee-apologizes-publicly","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाताः राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पार्थ चटर्जी से की सार्वजनिक माफी की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाताः राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पार्थ चटर्जी से की सार्वजनिक माफी की मांग
Mon, 20 Jan 2020 04:33 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Jan 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : पीटीआई
सरकारी कार्यक्रमों में अपनी पत्नी के साथ शामिल होने पर सवाल उठाने के लिए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की आलोचना करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है। धनखड़ ने दलील दी कि उनकी पत्नी उन कार्यक्रमों में ही शामिल हुई हैं जिनका न्योता मिला है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि मंत्री की टिप्पणी गलत है। उनकी सोच में गड़बड़ है। उनको आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक महिला होने के नाते इस मामले की संवेदनशीलता समझनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी न्योता मिलने पर ही किसी कार्यक्रम में शामिल होती हैं, बिना बुलाए नहीं जातीं। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि शिक्षा मंत्री अपनी टिप्पणी पर विचार कर इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि चटर्जी ने दो दिन पहले सवाल किया था कि आखिर धनखड़ की पत्नी अक्सर सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा क्यों लेती हैं? उनका सवाल था कि क्या राज्यपाल का किसी तीसरे व्यक्ति को सरकारी कार्यक्रमों में ले जाना असांविधानिक नहीं है।