{"_id":"59eab4714f1c1b70548b864d","slug":"governments-plans-to-provide-internet-in-village-setup-7-5-lakh-wifi-hotspot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव तक पहुंचेगा इंटरनेट, 2018 तक सरकार लगाएगी 7.5 लाख पब्लिक वाई फाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गांव-गांव तक पहुंचेगा इंटरनेट, 2018 तक सरकार लगाएगी 7.5 लाख पब्लिक वाई फाई
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार देशभर में तेजी से वाई फाई का नेटवर्क फैलाने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत अगले साल के अंत तक देशभर में कुल 7.5 लाख पब्लिक वाई फाई शुरू किए जाएंगे। इसका प्रमुख उद्देश्य टाउन एरिया और ग्रामीण इलाकों में लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मुहैया कराना है।
विज्ञापन
टेलीकॉम सेक्रेटरी अरुणा सुंदर राजन ने बताया कि हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया आदि जैसे प्राइवेट ऑपरेटरों और बीएसएनएल की मदद से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से ई-गवर्नेंस और डिजिटल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि किसी भी डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए वाई फाई मूलभूत आधार है। अन्य देशों के मुकाबले भारत में पब्लिक वाई फाई की सुविधा धीमी गति से बढ़ रही है। 2016 में देशभर में मात्र 31 हजार पब्लिक वाई फाई लगाए गए हैं। इसके मुकाबले अगर हम अन्य देशों पर नजर डाले तो फ्रांस में 1.3 करोड़, अमेरिका में 98 लाख और यूके में 56 लाख पब्लिक वाई फाई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल पड़ सकता है बहुत महंगा
वहीं सुंदर राजन ने कहा कि टेलीकॉम कंपनियां देशभर में अपना 4जी नेटवर्क फैला रही हैं। फिर भी कई ऐसे ग्रामीण इलाके हैं, जहां आज भी इंटरनेट की पहुंच नहीं हैं। हमारा उद्देश्य यही है कि हम इन क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मुहैया करा सके।