फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government working hard towards peace talks big announcement soon says Manipur CM n biren singh

Manipur: 'सरकार शांति लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही', मणिपुर सीएम विधानसभा में बोले- जल्द करेंगे बड़ा एलान

Thu, 01 Aug 2024 03:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Aug 2024 03:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आरोप लगाया कि मणिपुर हिंसा का राजनीतिकरण किया जा रहा है, जिससे हालात मुश्किल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'कुछ तत्व ऐसे हैं जो राजनीति कर रहे हैं। मैं सभी से ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की अपील करता हूं।' 

विज्ञापन
Government working hard towards peace talks big announcement soon says Manipur CM n biren singh
एन बीरेन सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार शांति वार्ता के लिए काम कर रही है और इसे लेकर असम के सिलचर में कई बैठकें भी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, 'हम विधायकों और अन्य सदस्यों की सहायता से शांति वार्ता के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। सिलचर में बैठकें हुई हैं और जल्द ही इस संबंध में घोषणा करेंगे।' हालांकि मुख्यमंत्री ने बैठकों में शामिल लोगों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
विज्ञापन


सीएम बोले- हिंसा का राजनीतिकरण हो रहा
राज्य में जारी हिंसा को सीएम ने अवांछित और अप्रत्याशित करार दिया और कहा कि गिरफ्तारी या अन्य सख्त कदम उठाने से कानून की स्थिति बिगड़ सकती है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आरोप लगाया कि मणिपुर हिंसा का राजनीतिकरण किया जा रहा है, जिससे हालात मुश्किल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ तत्व ऐसे हैं जो राजनीति कर रहे हैं। मैं सभी से ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की अपील करता हूं।' 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के जज द्वारा की जा रही जांच
कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह ने राज्य में 38,000 से अधिक सशस्त्र बलों की मौजूदगी के बावजूद हिंसा होने पर सवाल उठाया तो सीएम ने कहा कि, 'सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा हिंसा की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि हिंसा किन खामियों की वजह से हुई और जांच के बाद हिंसा के लिए जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा, 'अब तक हिंसा में 226 लोग मारे जा चुके हैं। भीड़ के चलते दोषियों को गिरफ्तार करने में परेशानी हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed