फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government withdraws Gallantry Awards to three policemen

सरकार ने तीन पुलिसकर्मियों से वीरता पुरस्कार वापस लिए 

Sat, 14 Oct 2017 04:33 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 14 Oct 2017 04:33 AM IST
विज्ञापन
Government withdraws Gallantry Awards to three policemen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भ्रष्टाचार और दूसरे मामलों में लिप्त पाए जाने के बाद सरकार ने तीन पुलिसकर्मियों से वीरता पदक वापस ले लिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये अधिकारी हैं, मध्य प्रदेश पुलिस के एएसपी धर्मेंद्र चौधरी, पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह और झारखंड पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ललित कुमार।

विज्ञापन


 चौधरी को वीरता के लिए दिया गया पुलिस पदक सितंबर में, ललित कुमार से जून और गुरमीत सिंह से मई में वापस लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, आईपीएस बनाए गए चौधरी के फर्जी एनकाउंटर में शामिल होने पर पदक लिया गया है। वांछित अपराधी को मारने के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें वीरता पदक प्रदान किया था। वहीं, गुरमीत सिंह को राज्य सरकार की सिफारिश पर सेवा के दौरान बहादुरी के लिए 1997 में पदक दिया गया था। 
विज्ञापन


वह हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए गए हैं और 2006 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। गुरमीत को बाद में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। गृहमंत्रालय को उनके दोषी साबित होने की जानकारी जुलाई 2015 में मिली। वहीं ललित कुमार से भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के लिए पदक छीना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed