फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will supply 24 hours power after March 2019

सरकार देगी 24 घंटे बिजली पाने का अधिकार, ऐसा न करने वाली कंपनियों को भरना होगा जुर्माना 

Fri, 29 Dec 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Dec 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Government will supply 24 hours power after March 2019
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा और सूचना का अधिकार के बाद अब सरकार लोगों को सप्ताह के सातों दिन लगातार 24 घंटे बिजली पाने का कानूनी अधिकार देगी। अगले साल 2019 के 31 मार्च के बाद डिस्कॉम और विद्युत वितरण कंपनियों के लिए हाल में 24 घंटे की विद्युत आपूर्ति करना कानूनी रूप से बाध्यकारी होगा। ऐसा नहीं करने पर इन कंपनियों को भारी जुर्माना चुकाना होगा। इसे कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने से पहले सरकार विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए विभिन्न मदों में 172000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 

विज्ञापन


लोकसभा में विद्युत मंत्री आरके सिंह ने कहा कि 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति पर कड़ा कानून बनाने पर सभी राज्य सहमत हैं। सरकार ने मार्च 2019 के बाद विद्युत आपूर्ति को कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें विद्युत वितरण कंपनियों और डिस्कॉम के पास महज तकनीकी परेशानी के कारण ही आपूर्ति रोकने का विकल्प होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक राष्ट्र एक चुनाव, सरकार को संसदीय समिति की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि इसे कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने से पहले सरकार विद्युत वितरण व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाने के लिए व्यापक तैयारी कर रही है। व्यवस्था में सुधार के तहत विद्युत सब स्टेशन बनाने, फीडर अलग-अलग करने, पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर लगाने, फीडर-ट्रांसफार्मर की मीटरिंग, अलग-अलग एलटी लाइन के निर्माण के मद में 175000 करोड़ रुपये खर्च करने का फंड बनाया है। 


दिसंबर 2018 तक घाटे को कम करने के लिए टैरिफ नीति में बदलाव लाया जाएगा। इसके तहत जनवर 2019 के बाद 15 फीसदी से अधिक घाटे को टैरिफ में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे में दिसंबर 2018 तक घाटे को हर हाल में 15 फीसदी से कम रखना होगा। 

अप्रैल 2018 तक सभी गांवों में बिजली 
दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना और सौभाग्य योजना के तहत सरकार सभी गांवों में बिजली पहुंचाने के लक्ष्य के करीब है। करीब 18000 विद्युतरहित गांवों में से 15000 गांवों तक बिजली पहुंचा दी गई है। सरकार का इरादा मार्च महीने तक ही शेष 3000 गांवों में बिजली पहुंचाने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed