{"_id":"5d856df38ebc3e013d651e71","slug":"government-will-now-give-sardar-patel-national-unity-award-on-the-lines-of-padma-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर अब सरकार देगी सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर अब सरकार देगी सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
Wed, 25 Sep 2019 05:28 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 25 Sep 2019 05:28 PM IST
सार
- देश की एकता व अखंडता को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्रालय ने शुरू किया सम्मान
- यह पुरस्कार इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाएगा
विज्ञापन
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बढ़ावा देने के लिए पद्म पुरस्कारों की तरह ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में केवाडिया में डीजीपी और आईजीपी की वार्षिक बैठक में इस पुरस्कार देने वाले संस्थान की घोषणा की थी। गौरतलब है कि केवाडिया में ही सरदार वल्लभभाई पटेल की विशालकाय प्रतिमा है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, यह सम्मान मजबूत और संयुक्त भारत के मूल्यों पर बल देने और एकता व अखंडता को बढ़ावा देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
कौन होंगे पुरस्कार के पात्र
जाति, पेशा, पद और लिंग का भेद किए बिना कोई भी व्यक्ति जो इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करेगा, पुरस्कार पाने का हकदार होगा। पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है। पुरस्कार पाने वालों के नाम भारत सरकार के गजट में प्रकाशित किए जाएंगे और राष्ट्रपति के आदेश पर इससे संबंधित एक रजिस्टर भी रखा जाएगा। पुरस्कार कमल के पत्ते के रूप में होगा और यह सोना और चांदी मिश्रित होगा।
विज्ञापन