{"_id":"5cf5635cbdec22074407f28c","slug":"government-will-hand-over-case-to-nia-for-murder-of-mla-in-arunachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल : विधायक की हत्या का मामला एनआईए को सौंपेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल : विधायक की हत्या का मामला एनआईए को सौंपेगी सरकार
Mon, 03 Jun 2019 11:45 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
अरुणाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार संदिग्ध एनएससीएन उग्रवादियों के हाथों खोनसा पश्चिम के विधायक तिरोंग अबो और दस अन्य लोगों की हत्या का मामला राष्ट्रीय जांच एजंसी (एनआईए) को सौंपेगी। रविवार रात मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में हुई नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया गया।
सरकारी सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल ने उक्त घटना में मारे गए लोगों के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी और 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने का भी फैसला किया। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक अबो समेत 11 लोग गत 21 मई को तिराप जिले में एनएससीएन उग्रवादियों के हमले में मारे गए थे।

Trending Videos
त्रिपुरा : सरकार ने डीजीपी को लंबी छुट्टी पर भेजा
त्रिपुरा सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार शुक्ल को लंबी छुट्टी पर भेज कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) राजीव सिंह को डीजीपी का कार्यभार सौंप दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि शुक्ल की एक जून से नौ अगस्त तक 70 दिनों की छुट्टी मंजूर की गई है।
वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार शुक्ला के कामकाज से खुश नहीं है। इसी वजह से उ्नको जबरन छट्टी पर भेजा गया है। राज्य की बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व वाली सरकार ने 24 मई को मुख्य सचिव एलके गुप्ता का तबादला कर दिया था। हाल में 11 आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों समेत डेढ़ दर्जन अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। ब्यूरो