फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will find out about the facilities available for Disabled and poor in Smart Cities

स्मार्ट शहरों में होंगी दिव्यांगों के लिए सभी सुविधाएं, सरकार कराएगी सर्वे

Wed, 12 Sep 2018 04:37 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
Government will find out about the facilities available for Disabled and poor in Smart Cities
Smart Cities in India

केंद्र सरकार स्मार्ट शहरों का नए सिरे से सर्वे कराकर पता लगाएगी कि इन शहरों में दिव्यांगों व गरीबों के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। फीडबैक के आधार पर मिशन शहरों में चल रहे प्रोजेक्ट में सुधार किया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया कि इस कड़ी में केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्रालय ने पहली बार दिव्यांगों के साथ एक बैठक की। अगले दस दिनों में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर की ओर से एक मसौदा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

           
पुरी ने बताया कि स्मार्ट शहरों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाना उनकी प्राथमिकता है। हालांकि, दिव्यांगों की सहूलियत और सेवाओं के लिए बने कानून में पहले से सभी प्रावधान हैं लेकिन वह खुद दिव्यांग व्यक्तियों से उनकी जरूरतें समझना चाहते हैं ताकि सरकार उन्हें पूरा कर सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई पहली बैठक में कई तरह के सुझाव आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर इस पर एक मसौदा तैयार करेगा। इसके बाद छह सप्ताह के भीतर एक बार फिर बैठक होगी। इसमें इंस्टीट्यूट के प्रस्तावों को बेहतर किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि डिजिटल तकनीक के जरिये दिव्यांगों के लिए विभिन्न बस शेल्टर, एटीएम, रेड लाइट जंक्शन व नगर निगम के एप आदि का इंतजाम हो।


 एक बार मसौदा फाइनल होने के बाद उसे सभी 100 स्मार्ट शहरों के मिशन डायरेक्टर को भेजा जाएगा। इस आधार पर जरूरी सुधार किए जाएंगे। आगे इसी तरह की बैठकें दूसरे हितधारकों के साथ भी होंगी।            
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed