फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will deal strictly on concocted and factless reporting on delhi violence

दिल्ली हिंसा: गलत रिपोर्टिंग पर वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार के खिलाफ शिकायत, कार्रवाई शुरू

Wed, 04 Mar 2020 05:48 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 04 Mar 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
Government will deal strictly on concocted and factless reporting on delhi violence
वॉल स्ट्रीट जर्नल - फोटो : Social Media

दिल्ली दंगों की गलत रिपोर्टिंग करने पर विदेशी मीडिया की कवरेज से नाखुश भारत सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रसार भारती ने बताया कि वॉल स्ट्रीट जर्नल के दक्षिण पूर्व एशिया के डिप्टी ब्यूरो चीफ एरिक बैलमेन को गलत रिपोर्टिंग का दोषी पाया गया है। 

विज्ञापन


एक निजी संस्था ने दो मार्च को इसकी शिकायत की थी। इसे विदेश मंत्रालय को सौंपा गया जिसके बाद अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को मामले को देखने को कहा गया। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया, ऑनलाइन मिली शिकायत को संबंधित विभाग को सौंपना नियमित प्रक्रिया है, फिलहाल उन्हें वापस भेजने का फैसला नहीं किया गया है। बैलमेन समेत तीन भारतीय प्रतिनिधियों पर आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या को लेकर विवादित रिपोर्टिंग का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित

मंत्रालय ने दिल्ली हिंसा के बारे में विदेशी मीडिया को तथ्यों से अवगत कराने का फैसला लिया है। मनगढ़ंत खबरों की शिकायतों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। 


इसके अलावा मंगलवार को एक चैनल के खिलाफ शिकायत का भी मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। शिकायत में मांग की गई है कि समाज को बंटाने वाली और एकतरफा खबरें दिखाने वालों को उनके देश वापस भेज दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed