{"_id":"5b6d54004f1c1b8d6e8b5068","slug":"government-will-consider-using-google-earth-to-protect-elephants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेलवे ट्रैक पर नहीं मारे जाएंगे हाथी, इस नई तकनीक से होगी सुरक्षा! ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब रेलवे ट्रैक पर नहीं मारे जाएंगे हाथी, इस नई तकनीक से होगी सुरक्षा!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि हाथियों की सुरक्षा के लिए गूगल अर्थ का इस्तेमाल 'अच्छा विचार' है और इस पर गौर किया जाएगा। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी ने हाथियों की सुरक्षा के लिए गूगल अर्थ से मैपिंग और दूसरी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल का सुझाव दिया।
विज्ञापन
इस पर गोयल ने कहा कि हाथी के कॉरिडोर वाले इलाकों में दीवार भी बनाई गई, लेकिन उसे हाथियों ने तोड़ दिया। हल्के करंट का उपयोग किया गया, लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं हुआ। मंत्री ने कहा, 'माननीय सदस्य ने जो सुझाव दिया है वो एक अच्छा विचार है।' उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार विचार करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले जितेंद्र रेड्डी और शशि थरूर के पूरक प्रश्नों के उत्तर में पर्यावरण एवं वन्य राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि 2017 की गणना के अनुसार हाथियों की संख्या 27,312 थी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि आधारभूत संरचना का विकास भी हो और वन्यजीवों को कोई नुकसान भी नहीं हो।
विज्ञापन