फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will blame opposition for Delhi Violence in Parliament

दिल्ली हिंसा पर संसद में चर्चा के लिए केंद्र सरकार तैयार, विपक्ष के सिर फोड़ेगी ठीकरा

Wed, 04 Mar 2020 04:41 AM IST
गौरव पाण्डेय हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 Mar 2020 04:41 AM IST
सार

सांप्रदायिक हिंसा के लिए सरकार विपक्षी नेताओं द्वारा एक विशेष वर्ग को उकसाने के लिए दिए बयानों को जिम्मेदार ठहराएगी। जैसे कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएए के मामले में आर या पार की जंग का एलान किया था।

विज्ञापन
Government will blame opposition for Delhi Violence in Parliament
भाजपा संसदीय दल की बैठक - फोटो : pti

विस्तार

दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर संसद में मचे सियासी कोहराम के बीच सरकार ने इस मामले में रक्षात्मक के बजाय आक्रामक भूमिका निभाने की रणनीति तैयार की है। रणनीति के तहत संसद में सरकार दिल्ली हिंसा का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ेगी। विपक्षी नेताओं को ही इसका जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इसमें खासतौर पर गांधी परिवार के सदस्यों के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बयानों को जवाबी हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है।

विज्ञापन


सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक फिलहाल सरकार दिल्ली हिंसा पर होली के बाद 11 मार्च को चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि परिस्थिति के अनुरूप इस तिथि में बदलाव भी संभव है। जहां तक सांप्रदायिक हिंसा का सवाल है तो सरकार इसके लिए विपक्ष के नेताओं द्वारा एक विशेष वर्ग को उकसाने के लिए दिए बयानों को जिम्मेदार ठहराएगी। जैसे कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएए के मामले में आर या पार की जंग का एलान किया था। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सीएए के विरोध में इसी तरह के बयान और ट्वीट किए थे।

विज्ञापन

गृहमंत्री चुन-चुन कर देंगे जवाब

गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के सभी हमलों का चुन चुनकर जवाब देंगे। शाह इस दौरान सीएए के पक्ष में सरकार के अडिग रहने का भी सीधा संदेश देंगे। दरअसल, लोगों को भड़काने के मामले में अब तक आप के वर्तमान तो कांग्रेस के पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की जांच में भी लोगों को भड़काने से संबंधित कई तथ्य सामने आए हैं। ऐसे में शाह विपक्ष पर सीधा निशान साधेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक बयान देने वालों पर कार्रवाई नहीं

सूत्रों के मुताबिक सरकार या पार्टी मंत्रियों-नेताओं के आपत्तिजनक बयान के मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करेगी। गौरतलब है कि विपक्ष दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद प्रवेश वर्मा के भड़काऊ बयान को मुद्दा बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed