फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government summoned the AMU Vice Chancellor on muhammad ali jinnah portrait  

जिन्ना विवाद पर AMU कुलपति से रिपोर्ट तलब- सरकार ने पूछा, क्या है इस तस्वीर का मामला       

Wed, 02 May 2018 03:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 May 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
Government summoned the AMU Vice Chancellor on muhammad ali jinnah portrait  
aligarh muslim university

केंद्र सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) कैंपस में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर से जुड़े विवाद मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन से शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है। उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन बुधवार तक मामले की पूरी रिपोर्ट सरकार को भेज देगा।    

विज्ञापन

   
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय प्रबंधन को जानकारी देनी होगी कि आखिर कैंपस में इस तस्वीर का क्या औचित्य है। प्रबंधन को अगर कैंपस में तस्वीर लगी होने की जानकारी थी तो उसे हटाना चाहिए था। छात्रसंघ पर पूरा मामला छोड़ देना गलत है।
विज्ञापन


बता दें कि एएमयू में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आखिर देश के विश्वविद्यालय में दुश्मन देश के प्रथम राष्ट्रपति की तस्वीर क्यों टंगी हुई है। यह विवाद तब उठा, जब अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने मामला उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  मोहम्मद अली जिन्ना 1938 में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी आए थे। उन्हें यूनियन द्वारा कई अन्य लोगों की तरह मानद उपाधि दी गई थी। छात्रसंघ ने 1920 में आजीवन सदस्यता देने की शुरुआत की थी। तब महात्मा गांधी और जिन्ना को भी सदस्यता मिली थी और तभी वहां जिन्ना की तस्वीर लगाई गई थी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed