{"_id":"603abbfa887c8d2b7378fdcc","slug":"government-sets-50-lakh-users-for-social-media-intermediary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया मध्यस्थ को परिभाषित करने के लिए 50 लाख यूजर्स तय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया मध्यस्थ को परिभाषित करने के लिए 50 लाख यूजर्स तय
Sun, 28 Feb 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 Feb 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
केंद्र सरकार ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को परिभाषित करने के लिए पचास लाख पंजीकृत यूजर्स की सीमा तय कर दी है। नए नियमों के तहत सोशल मीडिया पर नकेल कसने के लिए अतिरिक्त जवाबदेही और अनुपालन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
हाल ही में जारी नए नियमों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को एक प्रमुख अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क अधिकारी और रेजीडेंट शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। तीनों अधिकारी भारत के निवासी होने चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही एक मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी, जिसमें मिलने वाली शिकायतों और शिकायतों पर की गई कार्रवाई के साथ ही प्रमुख सोशल मीडिया मध्यस्थों द्वारा तेजी से हटाई गई सामग्री के विवरण का उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन