{"_id":"593ac7294f1c1b8c6b9c7ce8","slug":"government-says-that-aadhaar-scheme-is-helpful-for-fundamental-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":" मौलिक अधिकारों के लिए मददगार आधार योजना: सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मौलिक अधिकारों के लिए मददगार आधार योजना: सरकार
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
aadhar card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मिल सहित कई अन्य सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार जरूरी करने से संबंधित अधिसूचनाओं को केंद्र सरकार ने जायज ठहराया है। सरकार ने आधार योजना को मौलिक अधिकारों के लिए मददगार बताया। बता दे कि सरकार की अधिसूचनाओं के तहत 30 जून के बाद मिड डे मिल सहित कई अन्य सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन लोगों को ही मिलेगा जिनके पास आधार होगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में सरकार ने कहा है कि आधार योजना मौलिक अधिकारों को मजबूती प्रदान करने वाला है। यह असंवैधानिक नहीं है। सरकार ने कहा कि करीब 115 करोड़ लोगों केपास आधार है ऐसे में अदालत को अधिसूचनाओं पर अंतरिम रोक नहीं लगानी चाहिए। सरकार ने कहा है कि वर्ष 2014-15 केदौरान आधार के इस्तेमाल से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना द्वारा सरकार ने 49560 करोड़ रुपये बचाए।
विज्ञापन
सरकार ने कहा कि 30 जून तक जो लोग आधार केलिए आवेदन करेंगे, उन लोगों को भी एनरॉलमेंट नंबर के आधार पर भी इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। सरकार ने अपने हलफनामे में विश्व बैंक की उस टिप्पणी का उल्लेख किया है जिसमें कहा गया कि अगर सभी योजनाओं के लिए आधार को सही तरीके से लागू किया गया तो सरकार को हर वर्ष 11 बिलियन डॉलर की बचत होगी। केंद्र सरकार ने शांता सिन्हा द्वारा दायर जनहित याचिका पर अपना जवाब दाखिल किया है। याचिका में सरकार की अधिसूचनाओं को मौलिक अधिकारों के विपरीत बताया है।
विज्ञापन