{"_id":"59808a304f1c1baa7b8b4574","slug":"government-said-419623-prisoners-locked-in-indian-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की जेलों में बंद हैं 419623 कैदी: सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत की जेलों में बंद हैं 419623 कैदी: सरकार
एजेंसी/भाषा
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
सरकार ने आज बताया कि देश की 1401 जेलों में 419623 लोग बंद हैं, जबकि इन जेलों की क्षमता 366761 कैदियों की है।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की ओर से एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार 2015 के आखिर तक देश की 1401 जेलों में 419623 लोग बंद हैं जबकि इन जेलों की क्षमता 366781 कैदियों की है।’’ उन्होंने कहा कि कारागार राज्य का विषय है और कारागारों का प्रबंधन एवं प्रशासन राज्य सरकरों की बुनियादी जिम्मेदारी है।
मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर जारी परामर्श के माध्यम से प्रभावी कारागार प्रबंधन के लिए राज्य सरकारों की मदद करती रही है।