फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government prepares to make farmers happy with one and a half MSP

किसानों को डेढ़ गुना एमएसपी से खुश करने की तैयारी में सरकार, आज लग सकती है मुहर

Wed, 06 Jun 2018 02:50 AM IST
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jun 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
Government prepares to make farmers happy with one and a half MSP
BJP
दस दिनों की हड़ताल पर गए किसानों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार बुधवार को डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का ऐलान कर सकती है। कैबिनेट बैठक में कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों पर मुहर लग सकती है। सीएसीपी ने पिछले साल की तुलना में प्रति क्विंटल 80 से 400 रुपये तक एमएसपी बढ़ाने को कहा है। 
विज्ञापन


कृषि मंत्रालय को भेजी गई सीएसीपी की सिफारिशों में दालों और अनाज की एमएसपी में  40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है। सूत्र बताते हैं कि मंत्रालय ने सीएसीपी की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है, हालांकि उसमें मामूली बदलाव किए गए हैं। इसमें ज्यादातर फसलों की एमएसपी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है जबकि कुछेक में बढ़त का प्रतिशत कम है। इसकी वजह सीएसीपी द्वारा कुछेक अनाज के एमएसपी में बढ़ोतरी को पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत से कम रखा जाना था। माना जा रहा है कि यह अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का और रागी समेत अन्य हैं। 
विज्ञापन


सूत्र बताते है कि मंत्रालय ने नीति आयोग के कृषि विशेषज्ञों से इस पर विचार-विमर्श कर राय भी ली है। इसके बाद ही मंत्रालय ने कैबिनेट नोट जारी किया है जिस पर बुधवार को विचार-विमर्श किया जाएगा। याद रहे कि आयोग द्वारा खरीफ फसल में सरकार को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी मुहैया कराने का खर्च 1.12 लाख करोड़ रुपये बताया गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून से दस दिनों की हड़ताल पर गए किसानों की मांगों में कर्ज माफी, डेढ़ गुना एमएसपी मुहैया कराना और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना है। केंद्र ने किसान हड़ताल को अब तक तव्वजो नहीं दी है, बल्कि केंद्र और भाजपा शासित राज्य में मंत्रियों ने इसे राजनीति से प्रेरित करार दिया है। कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक सरकार का इरादा किसानों से बजट में किए गए वादे को पूरा करना है। वह उस दिशा में बढ़ रही है और जल्द ही खरीद पर डेढ़ गुना एमएसपी किसानों को मिलेगा। सीएसीपी ने ने अरहर, उड़द की एमएसपी प्रति क्विंटल 400 रुपये बढ़ाने की सिफारिश की है।


सीएसीपी ने मूंग पर 350 रुपये, धान (सामान्य व ग्रेड ए) पर प्रति क्विंटल 80 रुपये, ज्वार (हाइब्रिड, मलडांडी) पर 75 रुपये, बाजरा पर 95 रुपये, मक्का पर 60 रुपये और रागी पर 175 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने को कहा है। गौरतलब है कि सीएसीपी ने सिफारिशों में बढ़ोतरी का आकलन पिछले साल के एमएसपी के आधार पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed