{"_id":"5f9e8b258ebc3e9b77669ff5","slug":"government-plans-to-build-14-more-water-bases-for-seaplane-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की 'सी-प्लेन' सेवाओं के लिए 14 और जलीय अड्डे बनाने की योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार की 'सी-प्लेन' सेवाओं के लिए 14 और जलीय अड्डे बनाने की योजना
Sun, 01 Nov 2020 03:47 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Nov 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
SeaPlane
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में ‘सी-प्लेन’ सेवाओं की शुरुआत के लिए सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है। नए फैसले के तहत सरकार ने 14 और जलीय अड्डे बनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ और अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट के बीच इस तरह की सेवा का सफल उद्धाटन किया।
विज्ञापन
सरकार अब इस तरह के सेवाओं को और बढ़ावा देने का निर्णय लिया है ताकि देश में पर्यटन के क्षेत्र में विकास हो। पोत परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का क्षेत्रीय हवाई संपर्क की उड़ान योजना के तहत देशभर में 14 ऐसे जलीय अड्डे बनाने की है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय आंतरिक जलमार्ग प्राधिकरण से हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
साथ ही बाद में यात्रियों के आवागमन की सुविधाएं और विमानों के लिए जेटी विकसित करने में मदद के लिए भी कहा है।