{"_id":"5d5d31708ebc3e6c911bb07a","slug":"government-of-india-will-less-water-supply-going-to-pakistan-says-gajendra-singh-shekhawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर और सख्ती की तैयारी, सिंधु नदी से जाने वाले पानी में कटौती के संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान पर और सख्ती की तैयारी, सिंधु नदी से जाने वाले पानी में कटौती के संकेत
Wed, 21 Aug 2019 06:08 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 21 Aug 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट और हरकतों को देखने के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। भारत ने सिंधु नदी से पाकिस्तान जाने वाले पानी में कटौती के संकेत दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आज इसका साफ इशारा भी कर दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सिंधु जल संधि के इतर भारत के हिस्से के पानी का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान को जाता है। हम इस प्राथमिकता पर काम कर रहे हैं कि पाकिस्तान जाने वाले हमारे हिस्से के पानी को किस तरह से हमारे किसानों, उद्योगों और लोगों के उपयोग के लिए मोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम हाइड्रोलॉजिकल और टेक्नो फिजिबिलिटी स्टडीज पर काम कर रहे हैं, मैंने निर्देश दिया है कि इसे शीघ्र किया जाना चाहिए, ताकि हम अपनी योजनाओं को क्रियान्वित कर सकें।
Union Jal Shakti Minster, Gajendra Singh Shekhawat: We are working on hydrological and techno feasibility studies, I have given direction that it should be done promptly, so that we can execute our plans. https://t.co/5gjv7aFzxs
— ANI (@ANI) August 21, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बैचेन है। पाकिस्तान ने इस मामले को यूएनएससी में भी उठाया था जहां उसे निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद पाक ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में उठाने का फैसला किया है। लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि अनुच्छेद 370 उसका आंतरिक मामला है और किसी देश को इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है।