फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government of India has conferred 18 medals to ITBP personnel on Republic Day 2022

गणतंत्र दिवस 2022: असाधारण बहादुरी दिखाने वाले आईटीबीपी और तटरक्षक बल के जवानों को भारत सरकार ने किया सम्मानित

Tue, 25 Jan 2022 02:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 25 Jan 2022 02:48 PM IST
सार

भारत सरकार ने असाधारण बहादुरी दिखाने वाले आईटीबीपी के18 जवानों को मेडल से सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Government of India has conferred 18 medals to ITBP personnel on Republic Day 2022
आईटीबीपी के जवान(फाइल) - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

गणतंत्र दिवस 2022 के एक दिन पहले भारत सरकार ने असाधारण बहादुरी दिखाने वाले आईटीबीपी के 18 जवानों को मेडल से सम्मानित किया। इनमें तीन पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए तीन राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक शामिल हैं। इसके अलावा तटरक्षक कमांडेंट सुमित धीमान, डिप्टी कमांडेंट कमांडेंट विकास नारंग और अर्धी प्रगति कुमार को तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस के 51 जवानों को सम्मान
केंद्र ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र पुलिस के 51 जवानों के लिए सेवा पदक की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों के नाम के साथ एक सूची जारी की है।
विज्ञापन


नक्सली विरोधी अभियान में भाग लेने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मान
गढ़चिरौली जिले में नक्सल विरोधी अभियान में भाग लेने वाले सहायक पुलिस उप-निरीक्षक गोपाल मनीराम उसेंडी, उप-निरीक्षक भरत चिंतामन नागरे, कांस्टेबल महेंद्र गानू कुलेती, संजय गणपति बकमवार, दिवाकर केसरी नरोटे, नीलेश्वर देवजी पाड़ा और संतोष विजय पोटवी को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व राज्य पुलिस बल के 939 जवानों को मिला पदक पुरस्कार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने केंद्र व राज्य पुलिस बल के 939 जवानों को सम्मानित किया। इसमें 189 जवानों को वीरता के लिए पदक प्रदान किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह पुरस्कार पीएमजी, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया। 189 वीरता पुरस्कारों में से 134 को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में शौर्य दिखाने के लिए, 47 को नक्सल क्षेत्र में बहादुरी से लड़ने के लिए और 1 जवान को उत्तर-पूर्व क्षेत्र में साहस के लिए दिया गया।  


बहादुरी के लिए सर्वाधिक पदक 115 जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्राप्त किए। वहीं सीआरपीएफ ने 30, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 10, ओडिशा पुलिस ने 9, महाराष्ट्र पुलिस ने 7, आईटीबीपी व एसएसबी में सभी ने 3 और बीएसएफ को 2 पदक बहादुरी के लिए मिले। इसके अलावा 8 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए और 662 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed