फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government medical college teachers go on strike in Gujarat

गुजरात : सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के शिक्षक गए हड़ताल पर, वेतन न बढ़ाने का लगाए आरोप

Wed, 12 May 2021 10:57 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 May 2021 10:57 PM IST
सार

जीएमटीए के सदस्यों ने वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर पिछले शुक्रवार को हड़ताल शुरू की थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिये जाने कुछ घंटे बाद हड़ताल वापस ले ली गई थी।
 

विज्ञापन
Government medical college teachers go on strike in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गुजरात में सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक प्रशासन पर उनकी मांगों को लेकर दिये गए आश्वासन को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को हड़ताल पर चले गए। गुजरात मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (जीएमटीए) से संबद्ध सैंकड़ों प्राध्यापकों और व्याख्याताओं ने हड़ताल में हिस्सा लिया है।

विज्ञापन


जीएमटीए के सदस्यों ने वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर पिछले शुक्रवार को हड़ताल शुरू की थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिये जाने कुछ घंटे बाद हड़ताल वापस ले ली गई थी।
विज्ञापन


जीएमटीए के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश पटेल ने कहा, 'सात मई को हमने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी और हम इस बात को लेकर खुश थे कि हमारी मांगे सुनी गईं तथा सरकार का रवैया सकारात्मक था। लेकिन हमें अभी तक लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिला है कि सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं। इसलिये हमने नए सिरे से हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि 'सभी उचित मांगे मान ली गई हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मैं उनसे हड़ताल वापस लेने का अनुरोध करता हूं क्योंकि यह समय कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिये एकजुट होने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed