{"_id":"5f6125f58ebc3efbb6367d66","slug":"government-issues-postal-stamp-on-first-successful-a-sat-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पहले सफल ए-सैट परीक्षण पर जारी किया डाक टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने पहले सफल ए-सैट परीक्षण पर जारी किया डाक टिकट
Wed, 16 Sep 2020 02:07 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
एंटी सैटेलाइट मिसाइल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मौजूदगी में मंगलवार को पहले सफल एंटी-सैटेलाइट मिसाइल (ए-सैट) परीक्षण की याद में एक डाक टिकट जारी किया। डोभाल ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पास गर्व करने के लिए बहुत सारी उपलब्धियां हैं, लेकिन भविष्य अंतरिक्ष आधारित प्रौद्योगिकियों में है।
सरकार द्वारा संचालित डीआरडीओ ने पिछले साल 27 मार्च को पहला ए-सैट परीक्षण सफलतापूर्वक किया था। इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतरिम परीक्षण स्थल से किया गया था। डोभाल ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत डीआरडीओ ने एक साहसी प्रयास किया था। इस मिसाइल का परीक्षण पृथ्वी की निचली कक्षा में किया गया था। इस मिसाइल का परीक्षण हिट टू किल रूप में किया गया। इस अवसर पर डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी भी मौजूद थे।