फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government is planning to sell generic medicines at petrol pumps

सरकार की नई योजना, पेट्रोल पंप पर मिलेंगी सस्ती जेनेरिक दवाइयां

Thu, 17 Aug 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
government is planning to sell generic medicines at petrol pumps

केंद्र सरकार जल्द ही पेट्रोल पंपों पर जन औषधि स्टोर खोलने का प्लान बना रही है। सरकार ने यह कदम लोगों तक सस्ती दवा पहुंचाने के लिए उठाया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही सरकारी पेट्रोल पंप पर जन औषधि स्टोर खोलेगी, जिससे लोगों को सस्ती दवा मिल सके। 

विज्ञापन


साथ ही प्रधान ने कहा कि तेल कंपनियां पेट्रोल पंप पर नॉन-फ्यूल व्यापार भी शुरू करेंगी। रसायन और उर्वरक मंत्रालय की देख रेख में भविष्य में पेट्रोल पंप पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने एलईडी बल्ब पेट्रोल पंप पर बेचने के लिए हाल में ही समझौता किया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: मथुरा वालों की डिग्रियों पर कई शहरों में मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद दवाओं की जानकारी और क्वालिफाइड फार्मासिस्ट को लेकर समस्या पैदा हो सकती है। कानून मेडिकल स्टोर खोलने के लिए फार्मासिस्ट की योग्यता आवश्यक है।

अधिकांश निजी दवाओं की दुकानों में ऐसे फार्मासिस्ट की सूची है, जो शायद ही कभी मौजूद होते हैं। एक सराकरी अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि चुकि हम सरकारी संस्थान है इसलिए ऐसे काम नहीं कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर कोई दूसरा रास्ता जल्द ही निकाल लेगी और इस फैसले से रोजगार भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed