फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government is giving one year job but will not get many financial benefits like HRA and DA

सरकार दे रही एक साल की नौकरी, लेकिन नहीं मिलेंगे एचआरए और डीए जैसे कई वित्तीय फायदे

Wed, 11 Nov 2020 06:57 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 11 Nov 2020 06:57 PM IST
सार

एमएसडीई ने कानूनी सलाहकार के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन दो दिसंबर तक करना है। इसके लिए डिप्टी सेक्रेटरी रैंक एवं उसके समकक्ष पदों पर काम कर चुके रिटायर्ड अधिकारी आवेदन कर सकते हैं...

विज्ञापन
Government is giving one year job but will not get many financial benefits like HRA and DA
Job - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के दौरान अपना काम चलाने के लिए नौकरी देने के कई तरीके अपनाए हैं। कुछ विभाग तो ऐसे हैं जहां आवेदन करने के सात-आठ दिन बाद ही नौकरी मिल जाती है। लिखित परीक्षा या समूह चर्चा जैसा कोई झंझट भी नहीं है। केवल ईमेल पर आवेदन भेजना होगा। अनुबंध वाली नौकरी में आवेदक की आयु बेशक 70 साल हो, तो भी चलेगा। वेतन थोड़ा कम मिलेगा और साथ में एचआरए, डीए व सरकारी फोन और गाड़ी जैसी सुविधाओं से वंचित रहना होगा।

विज्ञापन


एमएसडीई ने कानूनी सलाहकार के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन दो दिसंबर तक करना है। इसके लिए डिप्टी सेक्रेटरी रैंक एवं उसके समकक्ष पदों पर काम कर चुके रिटायर्ड अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। विधि कार्य विभाग से रिटायर हुए लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। नौकरी एक साल के लिए होगी। काम पसंद आया तो कार्यकाल आगे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदक के पास कोर्ट केस संभालने का अच्छा खासा अनुभव होना चाहिए। मंत्रालय के मौजूदा केस देखने के अलावा सभी नए केसों पर भी काम करना होगा। इसके अलावा आवेदक, सरकारी वकीलों के साथ मेल-जोल करने में पारंगत हो। आवेदक का चयन होता है तो उसे अपनी पेंशन से अलग मासिक भत्ते नहीं मिलेंगे। यदि कोई भत्ता मिलता है तो वह पेंशन की राशि से अधिक नहीं होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अपने संसाधन के जरिए कार्यालय आना पड़ेगा। घर पर फोन सुविधा नहीं मिलेगी। सीजीएचएस और मेडिकल बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा। एक माह के नोटिस पर सेवाएं खत्म की जा सकती हैं। खास बात है कि नियुक्ति के बाद आवेदक को इंडिया ऑफिशियल सीक्रेट एकट 193 का पालन करना जरुरी है। उसे अपने काम के अलावा कार्यालय की दूसरी शाखा से जुड़ी कोई जानकारी नहीं लेनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed