{"_id":"5967e2f24f1c1bf0318b486a","slug":"government-instructions-to-the-banks-more-people-get-advantage-of-pm-housing-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने दिए बैंकों को निर्देश, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे PM आवास योजना का फायदा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने दिए बैंकों को निर्देश, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे PM आवास योजना का फायदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रीय आवास बैंक और हुडको समेत सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बैंकों को निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान लेने वालों में से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (सीएलएसएस) का फायदा पहुंचाएं। इसके लिये स्कीम को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। जिससे 2022 तक योजना का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा गुरुवार को पीएमएवाई के तहत दी जाने वाली सीएलएसएस की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने नोडल एजेंसी के तौर पर काम रह रहे राष्ट्रीय आवास बैंक व हुडको को एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया है। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि मिशन के लक्ष्य का एक चौथाई सीएलएसएस के दायरे में लाया जा सके। वहीं, दिसंबर तक एमआईजी श्रेणी का मकान लेने वाले दो लाख लोगों की भी नोडल एजेंसियों को पहचान करनी है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान बताया गया कि योजना के तहत अभी तक किफायती दर के 21 लाख मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसमें से 43,166 ईडब्ल्यूएस मकान व एलआईजी लेने वालों के लोन की ब्याज पर सब्सिडी दे दी गई है। इन पर 824 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस साल एक जनवरी से एमआईजी श्रेणी के मकानों को भी इसके दायरे में लाने के बाद से 250 लाभार्थियों को पांच करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गयी है। बैठक में दुर्गा शंकर मिश्रा ने स्कीम को प्रोत्साहन देने की जरूरत बताई।