{"_id":"5b8687b642c79217f35da420","slug":"government-imposes-ban-on-export-of-bio-fuel-licenses-for-import-export-mandatory","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जैव-ईंधन के निर्यात पर लगाया अंकुश, आयात-निर्यात के लिए लाइसेंस जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने जैव-ईंधन के निर्यात पर लगाया अंकुश, आयात-निर्यात के लिए लाइसेंस जरूरी
भाषा, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने जैव-ईंधनों के आयात पर शर्तें लगाने के कुछ ही दिनों के भीतर इनके निर्यात पर भी आज कुछ अंकुश लगा दिए। जैव-ईंधन के आयात-निर्यात दोनों के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। जैव ईंधनों में इथाइल अल्कोहल, पेट्रोलियम तेल और बिटुमिनस खनिजों, जैव-डीजल तथा मिश्रणों से प्राप्त तेल शामिल हैं।
विज्ञापन
इससे पहले इनके निर्यात पर कोई शर्तें नहीं थीं। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘जैव ईंधनों की निर्यात नीति जैव-ईंधनों की राष्ट्रीय नीति 2018 के अनुसार शर्तमुक्त की जगह संशोधित कर शर्तों के तहत कर दी गयी है।’’
विज्ञापन
महानिदेशालय ने इथाइल अल्कोहल एवं अन्य गैर-प्राकृतिक स्पिरिट, जैव-डीजल, पेट्रोलियम तेल तथा बिटुमिनस खनिजों से प्राप्त तेलों समेत जैव-ईंधनों के आयात पर पिछले सप्ताह शर्तें लगा दी थीं।
विज्ञापन