फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government home ministry spg security rules for PM Modi Rahul gandhi priyanka sonia foreign tour

एसपीजी नियमों पर सरकार की सख्ती, सुरक्षाकर्मियों के बगैर विदेश नहीं जा सकेंगे वीवीआईपी

Mon, 07 Oct 2019 01:29 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 07 Oct 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Government home ministry spg security rules for PM Modi Rahul gandhi priyanka sonia foreign tour
एसपीजी सुरक्षा - फोटो : SPG Website

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा के नियमों को लेकर केंद्र सरकार सख्त हुई है। इस विशेष सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को अपने विदेशी दौरों पर भी जवानों को साथ ले जाना होगा। न केवल पीएम मोदी, बल्कि अन्य शख्सियत भी, जिन्हें ये सुविधा प्राप्त है, उनके साथ एसपीजी के जवान भी विदेश दौरा करेंगे और उनकी सुरक्षा करेंगे।

विज्ञापन


पहले ऐसा नहीं होता था, लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्रालय सरकार नियम में बदलाव कर रही है। सरकार के इस फैसले को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के दौरों से जोड़ कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


देश में प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों को एसपीजी सुरक्षा दी जाती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी एसपीजी सुरक्षा दी जाती थी, लेकिन हाल ही में उनकी सुरक्षा थोड़ी कम करते हुए जेड प्लस श्रेणी में तब्दील कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में एसपीजी सुरक्षा की सुविधा पीएम मोदी के अलावा गांधी परिवार को मिलती है। कांग्रेस की अंतरिम अक्ष्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी को यह सुविधा दी गई है। 

एसपीजी जवानों को विदेश नहीं ले जाता था गांधी परिवार, पर अब नहीं

Government home ministry spg security rules for PM Modi Rahul gandhi priyanka sonia foreign tour
राहुल गांधी, सोनिया गांधी

एसपीजी सुरक्षा के तहत गांधी परिवार अबतक देश में तो जवानों को साथ रखता था, लेकिन विदेश साथ नहीं ले जाता था। राहुल गांधी, सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी जब भी विदेश दौरे पर जाते थे, तो अपने पहले पड़ाव तक ही एसपीजी सुरक्षा साथ ले जाते थे। पहले पड़ाव से जवानों को वापस भेज दिया जाता था। इस दौरान गांधी परिवार के सदस्य प्राइवेसी का हवाला देते थे। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सख्ती के बाद अब एसपीजी जवान हमेशा वीवीआईपी के साथ रहेंगे, ताकि उनकी जान को कभी कोई खतरा न हो। पीएम मोदी भी हमेशा एसपीजी सुरक्षा घेरे में रहते हैं। अब गांधी परिवार को भी एसपीजी जवानों को अपने साथ विदेश ले जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed