फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government helpline number seen in porn search

पोर्न सर्च में दिखाई दिया सरकार का बाल हेल्पलाइन नंबर, अश्लील कॉल मिलीं

Sun, 07 Oct 2018 08:54 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 08:54 PM IST
Government helpline number seen in porn search
porn search

बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना देने के लिए बने सरकार के टोल फ्री नंबर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है क्योंकि पोर्न सर्च करने वाली वेबसाइट पर यह नंबर दिखाई दे रहा था और इस पर यौन सेवाएं लेने के लिए फोन आ रहे थे। 



राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक वैकल्पिक नंबर शुरू किया गया है। पोक्सो अधिनियम के तहत चल रहा हेल्पलाइन नंबर सितंबर से बंद है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस पर हर दिन अश्लील कॉल्स आने लगी थीं जिसके बाद हमने इसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया।’’ 


उन्होंने कहा कि फोन करने वाले लोगों से हुई बातचीत के आधार पर यह पाया गया कि जब उन्होंने ऑनलाइन पोर्न सर्च किया तो उन्हें वहां से यह नंबर मिला जिसके बाद उन्होंने इस पर फोन किया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘‘जब ‘सेक्स’ जैसे शब्दों के साथ सर्च किया गया तो हेल्पलाइन नंबर दिखाई दिया। उन्होंने ‘सेक्स’ और नंबर देखा तथा सोचा कि यौन सेवाएं पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।’’ उन्होंने बताया कि चाइल्डलाइन नंबर 1098 के अलावा ऐसे मामलों की शिकायत के लिए एक वैकल्पिक नंबर मुहैया कराया गया है।

एनसीपीसीआर के सदस्य यशवंत जैन ने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और बाल अधिकारों की शीर्ष संस्था सरकारी दूरसंचार सेवा प्रदाता एमटीएनएल के संपर्क में है ताकि इसका हल निकाला जाए।


जैन ने कहा, ‘‘दिक्कत यह है कि नंबर का व्यापक स्तर पर प्रचार किया गया है और इसके बदले में कोई और नंबर लाने से भ्रम पैदा होगा। यही कारण है कि हम इसी नंबर को फिर से चालू करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ यह हेल्पलाइन नंबर 2016 में शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि पिछले दो वर्षों में पोर्टल को सिर्फ 104 शिकायतें मिली हैं जिनमें से 54 का निपटारा किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed