{"_id":"5ba1ebcc867a557ed62a510f","slug":"government-has-not-stopped-any-action-against-adani-group-clarification-on-congress-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडानी समूह के खिलाफ सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं रोकी, कांग्रेस के आरोप पर सरकार ने दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अडानी समूह के खिलाफ सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं रोकी, कांग्रेस के आरोप पर सरकार ने दी सफाई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
अडानी समूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र ने अडानी एंटरप्राइज लिमिटेड के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई को कभी बंद नहीं किया है।
अधिकारी ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोपों को खारिज किया जिनमें उन्होंने कहा था कि सरकार ने अडानी और उनके कारोबार को बचाने की कोशिश की है।
रमेश ने सोमवार को आरोप लगाया था कि उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ जब भी कोई जांच शुरू होती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार उन्हें बचाने की कोशिश करती है। साथ ही उन्होंने बिजली के उपकरणों की खरीद से जुड़े 6,500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का हवाला भी दिया।
वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया, 'यह तथ्यात्मक रूप से गलत है कि जब भी अडानी एंटरप्राइज लिमिटेड के खिलाफ कोई भी जांच शुरू होती है सरकार उसे तुरंत रोक देती है। इसके उलट, 2014 से 2016 के दौरान विभिन्न लेन-देन को लेकर तीन कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैँ।'
(इनपुट-भाषा)