{"_id":"5d1292168ebc3e3c734bea2e","slug":"government-guarantees-to-be-a-calf-cattle-borne-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पशुपालकों को शर्तिया बछिया होने की देगी गारंटी, मंत्रालय कर रहा ‘सीमन’ की व्यवस्था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार पशुपालकों को शर्तिया बछिया होने की देगी गारंटी, मंत्रालय कर रहा ‘सीमन’ की व्यवस्था
Wed, 26 Jun 2019 02:58 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बछिया की जगह बछड़ा पैदा होने से बढ़ रही परेशानी दूर करने की योजना बनाई है। इसके तहत सरकार अब पशुपालकों के लिए सीमन (वीर्य) उपलब्ध कराएगी, जिससे बछड़ा की जगह शर्तिया बछिया पैदा होगी। पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने गोरक्षा से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि बछड़ा पैदा होने से पशुपालकों की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए सरकार ने पशुपालकों को इस परेशानी से निजात दिलाने का फैसला किया है।
प्रश्नकाल के दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने गोवंश के अस्तित्व पर खतरे की बात कहते हुए गाय पालने वालों को सहायता देने की मांग की। इसके जवाब में गिरिराज ने कहा कि सरकार गाय संरक्षण के लिए गंभीर है। इसके लिए गोकुल मिशन लाया गया।
यूपी सरकार की जमकर तारीफ
गिरिराज सिंह ने आवारा पशु की जगह उन्हें बेसहारा पशु कहने की नसीहत दी। उन्होंने गो रक्षा के लिए यूपी सरकार के कदमों की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने 4 हजार आश्रय केंद्रों के जरिये करीब 20 लाख पशुओं को आश्रय दिया।
विज्ञापन
थरूर के सवाल का गोलमोल जवाब
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गोरक्षा के नाम पर कई संगठन बनने और इन संगठनों द्वारा मॉब लिंचिंग सहित कई तरह के अपराध से देश की बदनामी की बात कही। थरूर ने कहा कि सरकार क्यों नहीं पशु कल्याण बोर्ड के तहत ही गोरक्षा समितियां या आश्रय भवन बनाने की इजाजत देती? इस पर मंत्री ने कहा कि इसके मापदंड हैं और छानबीन की प्रक्रिया भी है। जो इस मापदंड पर खरा नहीं उतरते उस पर कार्रवाई की जाएगी।