फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government employees in Sikkim will get 12 months maternity and one month paternity leave

Sikkim: सरकारी कर्मचारियों पर मेहरबान हुई सिक्किम सरकार, 12 महीने के मातृत्व अवकाश का किया एलान

Wed, 26 Jul 2023 10:03 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 10:03 PM IST
सार

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व अवकाश और एक महीने का पितृत्व अवकाश देगी। 
 

विज्ञापन
Government employees in Sikkim will get 12 months maternity and one month paternity leave
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग - फोटो : social media

विस्तार

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व अवकाश और एक महीने का पितृत्व अवकाश देगी। 

विज्ञापन


सीएम तमांग ने कहा कि यह लाभ प्रदान करने के लिए सेवा नियमावली में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी कर्मचारियों को अपने बच्चों और परिवार की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसकी विस्तृत जानकारी अधिसूचित की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि अधिकारी राज्य प्रशासन की रीढ़ हैं, जो सिक्किम और उसके लोगों की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विज्ञापन


मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के तहत नौकरीपेशा महिला छह महीने या 26 सप्ताह के सवेतन मातृत्व अवकाश के लिए अधिकृत है। हिमालयी राज्य सिक्किम में देश की सबसे कम आबादी है और यहां मात्र 6.32 लाख लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम तमांग ने कहा कि सिविल सेवा अधिकारियों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने पर महत्वपूर्ण ध्यान दिया गया है, जिससे पदोन्नति की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने सभी नए आईएएस और एससीएस (सिक्किम सिविल सेवा) अधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed