फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government elected Sanjay Kothari as the new CVC and Bimal Julka as the next CIC

राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी होंगे नए सीवीसी और बिमल जुल्का बनेंगे सीआईसी

Wed, 19 Feb 2020 01:51 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Feb 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Government elected Sanjay Kothari as the new CVC and Bimal Julka as the next CIC
Sanjay Kothari - फोटो : Twitter

राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी अब देश के नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) और बिमल जुल्का नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हाेंगे। काेठारी हरियाणा कैडर के 1978 बैच के और जुल्का मध्यप्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई चयन समिति की उच्चस्तरीय बैठक में इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन




यह जानकारी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के औपचारिक अनुमोदन के बाद नियुक्तियों से संबंधित आदेश बुधवार को जारी होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मुख्य सतर्कता आयुक्त का पद जून 2019 से खाली था। केंद्रीय सतर्कता आयोग भ्रष्टाचारियों पर नजर रखने वाला एक स्वायत्त पद है। वहीं, केंद्रीय सूचना आयोग का गठन सूचना के अधिकार के तहत किया गया था और इसके अधिकार क्षेत्र में सभी केंद्रीय सार्वजनिक प्राधिकरण आते हैं।
विज्ञापन


इनकी मंजूरी को लेकर कांग्रेस के नेता सदन और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति जताई। चौधरी ने कहा कि जिस नाम पर सर्च कमेटी ने विचार ही नहीं किया। उसे किसी गुण-दोष पर विचार किए बिना इतने बड़े पद पर नियुक्त किया जा सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधीर रंजन चौधरी ने तर्क दिया कि पीएमओ द्वारा सीवीसी की नियुक्ति के लिए जो कागजात दिए गए हैं उसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं है इसमें बहुत सारी खामियां हैं। उनकी आपत्ति यह थी कि वित्त सचिव राजीव कुमार जो खुद सर्च कमेटी के सदस्य, सीवीसी के लिए एक आवेदक भी बन गए हैं और अंत में सर्च कमेटी द्वारा सीवीसी के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी आपत्ति को दरकिनार करते हुए बहुमत के फैसले से कोठारी की नियुक्ति पर मुहर लगा दी।

बैठक में सुरेश पटेल के नाम पर भी विवाद हुआ। छंटनी प्रक्रिया को पूरी तरह दोषपूर्ण करार देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने सतर्कता आयुक्त के पद पर सुरेश पटेल के नाम का विरोध करते हुए कहा कि जब पीएम राजीव कुमार का नाम पैनल में आने को प्रक्रियागत खामी मानते हैं तो पटेल की नियुक्ति कैसे की जा सकती है? कमेटी में शामिल मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी इस आपत्ति को भी सिरे से खारिज कर दिया और पटेल की नियुक्ति को भी हरी झंडी दे दी।

बहुमत के फैसले से पैनल ने सुरेश पटेल को सतर्कता आयुक्त और अनीता पांडोव को सूचना आयुक्त नियुक्त किया। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव कोठारी अभी भारत के राष्ट्रपति के सचिव हैं, जबकि पूर्व सूचना और प्रसारण सचिव जुल्का वर्तमान में सूचना आयुक्त हैं।

अधीर रंजन चौधरी के अलावा मंगलवार शाम की बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, पीएमओ कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव सी चंद्रमौली भी मौजूद थे।

खुल जा सिम सिम की तर्ज पर हुई नियुक्ति: कांग्रेस

कांग्रेस ने संजय कोठारी को मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) और बिमल जुल्का को केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि दोनों को ‘खुल जा सिम सिम’ की तर्ज पर नियुक्त किया गया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि सीवीसी और सीआईसी की नियुक्ति ‘खुल जा सिम सिम’ की तर्ज पर हुई। जेब से नाम निकालो, नियुक्ति कर दो।उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी के नए इंडिया’ में पारदर्शिता, जवाबदेही, संवैधानिक प्रक्रिया और कानून की अनुपालना की कोई जगह नहीं बची है। शीर्ष न्यायिक संस्थाओं में मनमानी लोकतंत्र के लिए घातक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed