{"_id":"623c9f38339e1c4c6a0ecf25","slug":"government-decided-to-extend-the-validity-of-fcra-registration-certificates-of-certain-categories-of-fcra-registered-entities","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: गृह मंत्रालय का एलान, कुछ श्रेणियों के एफसीआरए पंजीकरण प्रमाणपत्रों की बढ़ाई जाएगी वैधता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: गृह मंत्रालय का एलान, कुछ श्रेणियों के एफसीआरए पंजीकरण प्रमाणपत्रों की बढ़ाई जाएगी वैधता
Thu, 24 Mar 2022 10:11 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:11 PM IST
सार
एफसीआरए पंजीकृत संस्थाओं की कुछ श्रेणियों के एफसीआरए पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता बढ़ाने को लेकर सरकार ने अहम फैसला लिया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय का फैसला
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्र सरकार ने एफसीआरए पंजीकृत संस्थाओं की कुछ श्रेणियों के एफसीआरए पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता बढ़ाने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। ऐसी संस्थाओं के पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता जिनकी वैधता 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई थी और जिनका नवीनीकरण आवेदन लंबित है, 30 जून 2022 तक वैधता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने कहा कि एफसीआरए संस्थाओं की वैधता जिनकी 5 वर्ष की वैधता अवधि 1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 के दौरान समाप्त हो रही है और जिन्होंने 5 वर्ष की वैधता अवधि समाप्त होने से पहले नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है, उन्हें 30 जून 2022 तक या नवीनीकरण आवेदन के निपटान की तिथि तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन