{"_id":"5f5be29459a22010500f9c20","slug":"government-constitutes-empowered-group-of-ministers-will-monitor-the-corporatization-of-ordnance-factory-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुध फैक्टरी बोर्ड के निगमीकरण प्रक्रिया पर नजर रखेगा मंत्री समूह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुध फैक्टरी बोर्ड के निगमीकरण प्रक्रिया पर नजर रखेगा मंत्री समूह
Sat, 12 Sep 2020 02:18 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
केंद्र सरकार ने आयुध कारखाना बोर्ड के निगमीकरण की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों के एक अधिकारप्राप्त समूह का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि आत्मनिर्भर भारत की पहल के तहत सरकार ने बीते 16 मई को ही आयुध बोर्ड की स्वायत्तता, जवाबदेही और क्षमता में सुधार लाने के लिए निगमीकरण का एलान किया था।
विज्ञापन
इस मंत्री समूह में गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, कानूनमंत्री रविशंकर प्रसाद, श्रममंत्री संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह भी हैं। यह समूह कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों से संबंधित मामले और मौजूदा कर्मचारियों के वेतन और पेंशन की सुरक्षा से संबंधित मामले हैं।
विज्ञापन