{"_id":"5a74d4144f1c1baa1b8b52cd","slug":"government-claim-in-rajya-sabha-no-report-from-supreme-court-on-dispute-over-four-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जजों के विवाद पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट से नहीं दी गई कोई रिपोर्ट, राज्यसभा में उठा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चार जजों के विवाद पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट से नहीं दी गई कोई रिपोर्ट, राज्यसभा में उठा मामला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों के प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्य न्यायाधीश पर आरोप लगाने के मामले का कोई औपचारिक ब्यौरा सरकार को नहीं भेजा गया है। कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी राज्यसभा को दी।
विज्ञापन
कानून राज्य मंत्री पी पी चौधरी ने उच्च सदन में लिखित सवाल के जवाब में कहा कि संविधान के तहत न्यायपालिका एक स्वतंत्र इकाई है। वह अपने अंदरुनी मामलों के निबटारे में पूरी तरह सक्षम है। लिहाजा सरकार उसमें कोई दखल नहीं देगी।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि सरकार न्यायपालिका की स्वतंत्रता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मोतीलाल बोहरा ने राज्यसभा में सवाल किया था कि सुप्रीम कोर्ट के जजों ने इतिहास में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य न्यायाधीश पर आरोप लागाया है। इस बाबत कोइ जानकारी सरकार को नहीं दी गई है।
विज्ञापन