फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government changes responsibility of 29 IAS officers including 13 IAS

सरकार ने 13 आईएएस सहित 29 प्रशासनिक अफसरों की जिम्मेदारी में किया बदलाव

Sat, 26 Oct 2019 05:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Oct 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
Government changes responsibility of 29 IAS officers including 13 IAS

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर 29 अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया है। इसके तहत उसने कई सरकारी विभागों में संयुक्त सचिव नियुक्त किए हैं। इनमें से 13 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से हैं जबकि बाकी के आईआरएस, आईएफओएस और सीएसएस से हैं।

विज्ञापन


पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी अलकानंद दयाल को गृहमंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में तैनात संयुक्त सचिव आशुतोष जिंदल को कैबिनेट सचिवालय में इसी पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं कपड़ा मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुनीत अग्रवाल को रक्षा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। राजस्व सेवा के अधिकारी सत्य एस लोला को गृह मंत्रालय के अधीन ‘नैटग्रिड’ में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। झारखंड कैडर के  1988 बैच के वन सेवा अधिकारी आशीष रावत को सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग में घुमंतू समुदाय के विकास एवं कल्याण बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कैबिनेट सचिवालय की जया दुबे को प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत निवारण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।  नीता प्रसाद को उच्च शिक्षा विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं यूपी कैडर की कामिनी चौहान रतन को भी उच्च शिक्षा विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उधर प्रवीन कुमारी सिंह को सीवीसी में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। राजेश शर्मा को रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

सतेंद्र सिंह और उपेंद्र जोशी को खनन मंत्रालय में संयुक्त सचिव का पदभार दिया गया है। सौरभ गौड़ को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना तकनीक विभाग में संयुक्त सचिव, प्रवीण एन गेडम को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का उप सीईओ बनाया गया है।

मनीषा सेन शर्मा को को नीति आयोग में संयुक्त सचिव, नंदिता गुप्ता को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में संयुक्त सचिव, एम इमकोंगला जमीर को महिला एवं बाल विकास में संयुक्त सचिव, अनुसूचित जनजाति मामलों के मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय अनुसूचित जनजात्रि आयोग में के तौथांग को संयुक्त सचिव बनाया गया है।


सौरभ जैन को अनुसूचित जनजाति मंत्रालय में संयुक्त सचिव के साथ ही एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल सोसाइटी में कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रोहित यादव को इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 1991 की यूपी कैडर की आईएफओएस अनुराधा वेमुरी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed